Astro swami g | Hindu God and Goddess
2024-04-04

कल्पना कीजिए एक ऐसा मंदिर, जहां लोग दीवारों पर चिपक जाते हैं, जमीन पर रेंगते हैं, और मंदिर के खंभो पर लटक जाते हैं। यह मंदिर इसलिए अनोखा है क्योंकि यहाँ करीब 25,000 काले चूहे निवास करते हैं। इस मंदिर की विशेषता यह है कि सालाना तीन दिन, जो कामांक्य देवी के मासिक चक्र के दिनों को समर्पित होते हैं, यहाँ की पूजा अर्चना में फूल और नारियल की जगह शराब चढ़ाई जाती है।
2011 केरला के श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर की पांच तिजोरियों को खोला जाता हैं और उसमें से करोड़ों का खजाना मिलता हैं। सोना, हीरे, जवारात और कई सारे मूर्तियां ये देखकर हर किसी की आँखे खुली की खुली रह गई पर आज भी यहाँ की 6TH तिजोरी बंद हैं और उसमें कैद हैं कई सारे रहस्य। इस तिजोरी के दरवाजे पे दो नाग बने हुए हैं। और ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे को एक बहुत ही शक्तिशाली मंत्र से बंद किया गया है और जीस दिन ये दरवाजा खुलेगा उस दिन इस दुनिया का नाश हो जाएगा। कोई नहीं जानता कि अंदर क्या है और कितना खतरनाक है। पर इस मंदिर का रहस्य आज भी एक रहस्य है। भारत में ऐसे ना जाने कितने मंदिर है जो इतने सारे रोचक किस्सों और कहानियों से भरे है। जिनके बारे में आप जितना जानना शुरू करेंगे उतना ही हैरान रह जाएंगे। तो आज के इस वीडियो में हम भारत के ऐसे ही कुछ मिस्टीरियस टेम्पल के बारे में बात करेंगे जो इस बात का जीता जागता सबूत है कि हमारी सभ्यता कितनी पुरानी है और उसमें कितने गहरे राज़ छुपे है।
पहला मंदिर है करनी माता टेम्पल , देसनोक राजस्थान I रहस्यों के इस दुनिया में सबसे पहला मंदिर है करनी माता मंदिर। राजस्थान के देश नोक में बना ये मंदिर लगभग 500 साल पुराना है। इस मंदिर से बहुत मान्यताएं जुड़ी है। यहाँ दर्शन करने के लिए हजारों लोग दूर दूर से आते हैं पर जहाँ एक तरफ मंदिरों को पवित्र माना जाता है, सुबह शाम वहाँ सफाई की जाती है। लेकिन यह मंदिर कुछ अलग है क्योंकि यहाँ करीब 25,000 काले चूहों का बसेरा है और तो और इन चूहों से दूर भागने की बजाय इस मंदिर में इन्हें पवित्र माना जाता है। कहते हैं की ये चूहे करनी माता के परिवार के लोग हैं और इसलिए मंदिर में काम करने वाले भक्त और पुजारी भी इन्हें अपना परिवार मानते हैं। ये चूहे पूरे गर्भगृह से लेकर मंदिर की रसोई तक हर जगह घूमते रहते हैं। नॉर्मल्ली चूहे अगर किसी खाने की चीज़ को झूठा कर देते हैं तो हम बीमार होने के डर से उस खाने को फेक देते हैं I राइट लेकिन इस मंदिर में चूहों के झूठे खाने को प्रसाद माना जाता है। और ऐसी मान्यता है कि इस प्रसाद को खाकर भी आज तक कोई बीमार नहीं हुआ है। IN FACT यहाँ BHAKT चूहों के साथ एक ही थाली में खाना खाते हैं। इस मंदिर के नियमों के हिसाब से यहाँ पैर उठाकर चलने की बजाय घसीट के चलना होता है ताकि कोई चूहा पैरों के नीचे दब ना जाय । अगर कोई चूहा गलती से पैर के नीचे आ जाता है तो इसे अशुभ माना जाता है, लेकिन अगर वही चूहा आपके पैरों के ऊपर से गुजरता है तो उसे माता का आशीर्वाद माना जाता है। यहाँ हजारों काले चूहों में कुछ सफेद चूहे भी है। कहा जाता है कि ये चूहे करनी माता के बेटे हैं और इसलिए अगर इनके दर्शन मिल जाए तो यह एक बहुत ही बड़े सौभाग्य की बात होती है। तोः एक ऐसा मंदिर जहाँ चारों तरफ चूहे है, आप चल रहे हैं और आपके ऊपर से चूहे लटक रहे हैं, क्या AAP वहां दर्शन के लिए जाएंगे? पर ये इकलौता चौका देने वाला मंदिर नहीं है।
दूसरा चौका देना वाला मंदिर है I कामाख्या टेम्पल ,गुवाहाटी , आसाम , गुवाहाटी में बसा कामख्य देवी मंदिर हिंदू धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहाँ हर साल लाखों भक्त देवी के दर्शन के लिए आते हैं। माना जाता है कि ये मंदिर भारत के सबसे पुराने शक्तिपीठों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि जब देवी सती ने अपने पिता के यहाँ अपमानित होकर यज्ञ में कूद के अपनी जान ले ली थी। तब शिव जी बहुत दुखी हुए। वो उनके जले हुए शरीर को लेके ब्रह्मांड के चक्कर लगाने लगे तो उस समय विष्णु जी ने अपने सुदर्शन चक्र से देवी के शरीर के 51 टुकड़े किये और इन्हीं में से देवी की योनी यहाँ आकर गिरी थी। हर साल जून के महीने में देवी मंदिर के पास से बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी में 3 दिन तक लाल रंग का पानी बहता है। कहते है की साल के ये 3 दिन कामख्य देवी के मासिक चक्र यानी पीरियड्स के दिन होते है। इन तीन दिनों को सेलिब्रेट करने के लिए यहाँ मेला लगता है, जिसे आमू बाजी कहते है। 3 दिन बाद देवी की मूर्ति को नहला कर पूजा करने के बाद मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोले जाते है। अब कुछ लोग ये कहेते है की यहाँ के पंडित पानी को लाल बनाने के लिए उसमें सिंदूर मिला देते है और ये मेंसुरेशन साइकिल वाली बात जो है वो गलत है। कई साइंटिफिक थेओरीज़ ऐसी भी हैं जो ये कहती हैं की वहाँ की मिट्टी में आइरन भरपूर मिलता हैं, जो पानी से रियेक्ट होके लाल रंग को प्रोड्यूस करता हैं। पर आप ही सोचिए की अगर नदी का पानी लाल करना हैं तो कितना ज्यादा सिंदूर लगेगा? क्या ये पॉसिबल हैं? और अगर मिट्टी के आइरन से पानी का कलर लाल हो जाता हैं तो ऐसा साल में सिर्फ 3 दिन क्यों होता हैं? वेल भक्त इसे कामाख्या देवी का चमत्कार मानते हैं। इस रहस्य के अलावा ये मंदिर तंत्र विद्या के लिए भी मशहूर हैं। अंबुबाजी मेले के समय यहाँ कई सारे तांत्रिक भी आते हैं जो पूरे साल बाहरी दुनिया से दूर एकांत में रहते हैं। इस मंदिर से मिले पत्थरों को कामया सिंदूर के नाम से बेचा जाता हैं। बताया कि ये सिंदूर में लोगों के दिमाग को वश में करने की ताकत है इसीलिए इसे वशीकरण सिंदूर भी कहा जाता है।
अब हम बात करते है भारत के तीसरे अनोखे मंदिर के बारे में I काल भैरव मंदिर, उज्जैन, मध्य प्रदेश I देवी सती के साथ नाम आता है भगवान भैरव का। ये शिव जी के अवतार है और इन शक्तिपीठों के रखवाले।भैरव का मंदिर भी देवी के मंदिर के पास ही होता है और इन्हे भी देवी के साथ पूजा जाता है लेकिन उज्जैन का काल भैरव मंदिर थोड़ा अलग है क्योकि यहां चढ़ावे में फूल, नारियल नहीं बल्कि शराब चढ़ाई जाती है I जहा शराब के ठेके और मदिरा को मंदिरो से कोसो दूर रखा जाता है उसके बिलकुल विपरीत इस मंदिर में शराब को प्रसाद में चढ़ाया जाता है बाकि मंदिरो के बहार जैसे सड़क किनारे लोग फल फूल नारियल माला बेचते है इस मंदिर के बहार उसी तरह शराब बिकती है I यू नौ मंदिर के बहार कई सारे ऐसे काउंटर' है जहा देसी और विदेशी दोनों टाइप की शराब मिलती है भक्त शराब लेके पुजारियों को देते है जिसे एक प्याले में भरकर भैरव बाबा के पास लेजाया जाता है वि प्याला जैसे ही उनके होठो के पास पहुँचता है वह शराब धीरे धीरे गयाब होने लगती है। वो शराब कहा जाती है इस बारे में आज तक कोई भी नहीं जान पाया। इस मंदिर में बाबा की बची हुई शराब को प्रसाद के रूप में भक्तो बता जाता है लेकिन यहां शराब चढ़ाना कोई कोइंसिडेन्स नहीं बल्कि एक तांत्रिक रिचुअल है काल भैरव का तंत्र विद्या से जुड़ा होना कोई नहीं बात नहीं है I तांत्रिक और योगी अलग अलग सिध्यां पाने के लिए भैरव की साधना करते है। पंचमकार या पंचतत्व पांच ऐसे सब्स्टेंस होते है जिनका इस्तमाल तंत्र विद्या में किये जाता है मद्य यानि ALCHOHOL मनसा यानि मीट मत्स्ययानि यानि फिश मुद्रा यानि पाउंड ग्रेन और मैथुन यानि सेक्सुअल इंटरकोर्स माना जाता है की पहले यह पांचो सब्स्टेंस यहां पे ऑफर किये जाते थे पर धीरे धीरे बाकि के चार सिर्फ एक सिंबॉलिक रिचुअल बांके रह गएI
CONCLUSION
ये भारत के कुछ अजीब और रहस्यमयी मंदिर हैं, जो इस विशाल और प्राचीन सभ्यता का एक छोटा सा हिस्सा हैं। इन मंदिरों के पीछे की कहानियाँ और परंपराएँ हमें भारत की विशाल आस्था, रहस्य और विश्वास की दुनिया में ले जाती हैं। यह देश कई अद्भुत और अनूठे रहस्यों को समेटे हुए है, जो भारतीयों और दुनिया भर की जिज्ञासा को बढ़ाते हैं।
Get Insights from Our Expert Astrologer
Get Insights from Our Expert Astrologer
Download Barsane Wali Radha ringtone for mobile and enjoy a beautiful Radha Krishna bhakti ringtone filled with devotion, love, and spiritual positivity.
Shiva Rudra Mantra
316 Downloads
Jai Ambe Gauri
356 Downloads
Khatu Wala Shyam
341 Downloads
Gayatri Mantra Of Hanuman
354 Downloads
Jai Bhole Jai Bhole Ringtone | Mahadev Devotional Ringtone
391 Downloads
Barsane Wali Radha
381 Downloads
Shiva Nirguna Stotra
325 Downloads
Hanuman Lalla Ki Aarti
355 Downloads
Maa Durga Devotional Ringtone
358 Downloads
Kui Bhekawe
360 Downloads
Hanuman Chalisa
334 Downloads
Har Har Mahadev Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone 🔱
372 Downloads
Narayanaya Namo Namah
384 Downloads
Haare Ka Sahara
334 Downloads
Shiva Kirtan Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone
336 Downloads