Astro yashi | Hindu God and Goddess
2024-04-15

विष्णु सनातन धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं जिनको नारायण और हरि नामों से भी जाना जाता है, विष्णु सनातन धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं। वे वैष्णववाद में सर्वोच्च हैं, जो आज की प्रमुख हिंदू परंपराओं में से एक है। हिंदू धर्म के मूल ग्रन्थों में से एक, प्रसिद्ध पुराण, भगवान विष्णु के तीन प्रमुख रूपों में से एक है।
क्या आपको पता है भगवान विष्णु ने अपना एक नेत्र निकाल कर भगवान शिव को क्यों अर्पित किया ? दरअसल, एक बार असुरों ने देवताओं पर आक्रमण कर दिया और उन्हें बंदी बना लिया। यहाँ तक भगवान विष्णु भी कुछ नहीं कर पा रहे थे। तभ भगवान विष्णु भगवान महादेव की तपस्या प्रारंभ करते हैं और एक सहस्त्र कमल पुष्पों से भगवान शिव की पूजा आराधना करते हैं। भगवान शिव नारायण की भक्ति से बहुत प्रसन्न होते हैं और परीक्षा के लिए वे एक कमल के पुष्प को अपनी माया से लुप्त कर देते हैं I उस कमल के पुष्प को ढूंढने का भगवान नारायण बहुत प्रयास करते हैं लेकिन वे नाकाम रहते हैं। तभी भगवान विष्णु अपने एक नेत्र निकाल कर भगवान शिव को अर्पित कर देते हैं। ये देख भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं और वे भगवान विष्णु के नेत्र को लौटा देते हैं। साथ ही एक ऐसा अचूक सुदर्शन चक्र प्रदान करते हैं जो एक बार छूटने के बाद अपना कार्य करके ही वापस लौटता हैंI
भगवान विष्णु को अक्सर सोते हुए क्यों दिखाया जाता है? ये बात तब की है जब राजा बली के उद्धार के लिए श्री हरि विष्णु वामन अवतार में राजा बली से तीन पग जमीन का दान मांगने आए थे। तब राजा बली ने वामन देव को अपना तीसरा पग अपने सर पे रखने को कहा था, जिससे वो पाताल लोक में चले गए थे। पर वामन देव बलि की साधना और प्रेम से बहुत प्रसन्न थे। जिसके कारण वामन देव ने बली को वरदान मांगने को कहा, जिसमें बली ने श्री हरि को सदा अपने साथ रहने का वरदान मांगा। लेकिन माँ लक्ष्मी वैकुंठ में अपने हरी के बिना कैसे रह सकती थी? इसलिए माँ लक्ष्मी ने राजा बलि को भाई के रूप में राखी बांधकर उपहार के बदले में श्री हरि को वापस मांग लिया था। श्री हरि अपना दिया हुआ वरदान गलत साबित नहीं करना चाहते थेI इसलिए उन्होंने राजा बलि को वचन दिया की वो हर साल आश्मानड मॉस की शुकल पक्ष की एकादशी से कार्तिक शुकल पक्ष की एकादशी तक राजा बलि के साथ ही पाताल लोक में रहेंगे ,यही कारन है की इन चार महीनो में भगवान् विष्णु योग निंद्रा में रहते हैI
आखिर इस कलयुग में सारे राक्षस कहाँ पर रहते हैं? दोस्तों द्वापर युग के बाद जो भी राक्षस जीवित थे वो सभी धरती के अंदर समा गए। देवी पुराण के अनुसार सभी राक्षस सात पाताल लोक में निवास करते हैं। पुराण के अनुसार हमारी धरती के नीचे अतल लोक हैं। वहाँ पर राक्षस बल राज़ करता हैं। अतल लोक के ठीक नीचे वितल लोक हैं जहाँ पर भगवान शिव ताडकेश्वर महादेव के रूप में माता भवानी के साथ रहते हैं। फिर इसके नीचे सुकल लोक हैं पर राजा बलि राज करता हैं।सुतल लोक के नीचे आता हैं तलातल जहाँ पर राजा मयी राज़ करता हैं। उसके नीचे आता है महादल , महादल में नागमाता कजरु के पुत्र रहते है और फिर सरातल वहाँ पर सृष्टि के सारे राक्षस रहते है और इन सभी लोगों के नीचे आता है पाताल लोक जहाँ पर वासुकी और कई सारे रहते है ये सारे राक्षस धरती पर इसलिए नहीं आते है क्योकि इस सृष्टि के पालन हार श्री हरी विष्णु है I
CONCLUSION
इन कहानियों के माध्यम से हमें समझ आता है कि भगवान विष्णु और शिव की भक्ति और दया कितनी महत्वपूर्ण है। ये कहानियां हमें दिखाती हैं कि कैसे भक्ति से मुश्किल समस्याओं का हल निकाला जा सकता है और भगवान भी एक दूसरे की परीक्षा लेते हैं। यह भी पता चलता है कि विष्णु और शिव के बीच गहरा सम्मान और सहयोग है। इन कहानियों से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें भी अपने जीवन में भक्ति और विश्वास को महत्व देना चाहिए।
Get Insights from Our Expert Astrologer
Get Insights from Our Expert Astrologer
Download Barsane Wali Radha ringtone for mobile and enjoy a beautiful Radha Krishna bhakti ringtone filled with devotion, love, and spiritual positivity.
Shiva Rudra Mantra
316 Downloads
Jai Ambe Gauri
356 Downloads
Khatu Wala Shyam
341 Downloads
Gayatri Mantra Of Hanuman
354 Downloads
Jai Bhole Jai Bhole Ringtone | Mahadev Devotional Ringtone
391 Downloads
Barsane Wali Radha
381 Downloads
Shiva Nirguna Stotra
325 Downloads
Hanuman Lalla Ki Aarti
355 Downloads
Maa Durga Devotional Ringtone
358 Downloads
Kui Bhekawe
360 Downloads
Hanuman Chalisa
334 Downloads
Har Har Mahadev Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone 🔱
372 Downloads
Narayanaya Namo Namah
384 Downloads
Haare Ka Sahara
334 Downloads
Shiva Kirtan Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone
336 Downloads