Astro swami g | Hindu God and Goddess
2024-03-23

हनुमान जी, हिंदू धर्म के प्रमुख देवता में से एक हैं, जिन्हें शक्ति, वीरता, और भक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। हनुमान जी को आठ दिव्य सिद्धियां (शक्तियां) और नौ निधियां प्राप्त हैं। क्या है ये आठों सिद्धियां , और ये सिद्धियां हनुमान जी को किसने दी। इस ब्लॉग में, हम हनुमान जी की इस अद्वितीय कहानी को गहराई से जानेंगे और उनके रहस्यमय खजानों का अन्वेषण करेंगे।
हिन्दू धर्म में ये मान्यता है कि प्रतिदिन खासकर मंगलवार को हनुमान जी की सच्चे मन से आराधना करने से इन शक्तियों को सिद्ध कर सकता है। हनुमान चालीसा की इस चौपाई में इतनी शक्ति है अगर रोज़ाना इसका पाठ सच्चे मन से किया जाये तो इस संसार में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे प्राप्त न किया जा सके। बजरंगबली की कृपा से उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं की कौन सी हैं ये अष्ट सिद्धियां जिससे हनुमान जी सर्वशक्तिशाली बने।
अष्ट सिद्धियों के नाम और उनके पीछे का रहस्य
हनुमान चालीसा की एक चौपाई अष्टसिद्धि नौ निधि के दाता असबर दीन जानकी माता का अर्थ है की माता सीता के वरदान से हनुमान जी आठ सिद्धि और नौनिधि के दाता है। क्या आपको मालूम है कि यहाँ कौन सी सिद्धियो की बात हो रही है? पहली सिद्धि है अणिमा, जिसके बल पर हनुमान जी अति सूक्ष्म रूप धारण करते हैं और दूसरी है महिमा, जो विशाल रूप धारण करने की क्षमता देती है। इन सिद्धियों के माध्यम से हनुमान जी ने सुरसा का सामना किया था। तीसरी सिद्धि हैं गरिमा जिससे वह अपना वजन असीमित रूप से बड़ा सकते हैं। इसका प्रयोग करके हनुमान जी ने भीम का घमंड चूर किया था। चौथी सिद्धि है लघिमा जिससे वह अपना वजन हल्का कर सकते हैं,पांचवी सिद्धि है प्राप्ति जिससे वह किसी भी वस्तु को प्राप्त कर सकते हैं, पशु पक्षियों से बात कर सकते हैं और भविष्य देख सकते हैं। छठी सिद्धि है पराकाम्य जिससे उनको अद्वितीय और अविश्वसनीय ऊर्जा मिलती है, जिससे हनुमान जी पाताल में जा सकते है और उड़ सकते है सातवीं सीधी है ईशित्व जिससे उनको प्रकृति को इच्छानुसार कार्य कराने एवं दुसरो पर प्रभाव डालने की क्षमता मिलती है और आखरी सीधी है वशित्व जो उनको इन्द्रियों को नियंत्रित करने की क्षमता और अतुल्य बल देती है I
अष्ट सिद्धियों के नाम और उनका महत्व
अणिमा सिद्धि - अणिमा का अर्थ होता है शरीर को एक अणु से भी छोटा कर लेना। इस सिद्धि की शक्ति से ही हनुमान जी ने लंका में माता सीता का पता लगाने के लिए सूक्ष्म रूप धारण करके पूरी लंका का निरीक्षण किया था।
महिमा सिद्धि - पहली सिद्धि 'अणिमा' के बिलकुल विपरीत 'महिमा सिद्धि' का अर्थ है ,पर्वत से भी विशाल रूप धारण करने की शक्ति। लंका तक पहुंचने के लिए पहली बार हनुमान जी ने समुंद्र लाखने के लिए विशाल बलशाली रूप इस शक्ति के प्रभाव से ही धारण किया था। दूसरी बार इस शक्ति का उपयोग हनुमान जी ने अशोक वाटिका में माता सीता के सामने किया था।
गरिमा सिद्धि - गरिमा सिद्धि का प्रभाव बहोत शक्तिशाली होता है। इस शक्ति के प्रभाव से शरीर को असीमित रूप से भारी बनाया जा सकता है। भीम का घमंड तोड़ने के लिए हनुमान जी ने इस सिद्धि का प्रयोग किया था। और महाबलशाली भीम हनुमानजी की पूंछ को हिला तक नहीं पाए थे।
लघिमा सिद्धि- लघिमा सिद्धि की शक्ति से हनुमानजी स्वयं का भार बिल्कुल हल्का कर लेते थे जैसे रूई। लघिमा और अणिमा सिद्धि की सहायता से हनुमान जी ने अशोक वाटिका में पत्तों पर बैठकर माता सीता को अपना परिचय दिया था।
प्राप्ति सिद्धि - प्राप्ति सिद्धि के संसार की हर चीज़ को प्राप्त किया जा सकता है। हनुमान जी इस सिद्धि के प्रभाव से पक्षियों की भाषा समझने, आने वाले वक्त को देखने में सक्षम है।
प्राकाम्य सिद्धि - इस सीधी के प्रभाव से पृथ्वी से पाताल लोक तक की गहराई को आसानी से मापा जा सकता है। इस सिद्धि प्राप्ति से ही हनुमान जी आसमान में उड़ सकते है , चिरकाल तक युवा रह सकते हैं मनचाहे वक्त तक पानी में जीवित रह सकते है।
ईशीत्व सिद्धि - हनुमान जी को ईशीत्व सिद्धि के रूप में सभी दैवीय शक्तियां प्राप्त है। ऐसे पाने वाले को ईश्वर के समान ही पूजनीय मान जाता है।
वशित्व सिद्धि - वशीकरण से युक्त इस शक्ति के द्वारा किसी को भी वश में किया जा सकता है। हनुमानजी वशित्व सिद्धि से सभी इंद्रियों और मन पर नियंत्रण रखते हैं।
हनुमान चालीसा और इस चौपाई का पाठ सकारात्मक फल देने वाला होता है। लेकिन हमारा यह ब्लॉग पौराणिक मान्यताओं और जानकारी पे आधारित है। gurucool.life किसी भी मान्यता को लेकर कोई पुष्टि नहीं करता है। चौपाई की मान्यताओं पर अमल करने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञों का मार्गर्दर्शन जरूर ले।
Get Insights from Our Expert Astrologer
Get Insights from Our Expert Astrologer
Download Barsane Wali Radha ringtone for mobile and enjoy a beautiful Radha Krishna bhakti ringtone filled with devotion, love, and spiritual positivity.
Shiva Rudra Mantra
316 Downloads
Jai Ambe Gauri
356 Downloads
Khatu Wala Shyam
341 Downloads
Gayatri Mantra Of Hanuman
354 Downloads
Jai Bhole Jai Bhole Ringtone | Mahadev Devotional Ringtone
391 Downloads
Barsane Wali Radha
381 Downloads
Shiva Nirguna Stotra
325 Downloads
Hanuman Lalla Ki Aarti
355 Downloads
Maa Durga Devotional Ringtone
358 Downloads
Kui Bhekawe
360 Downloads
Hanuman Chalisa
334 Downloads
Har Har Mahadev Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone 🔱
372 Downloads
Narayanaya Namo Namah
384 Downloads
Haare Ka Sahara
334 Downloads
Shiva Kirtan Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone
336 Downloads