Dev | Hindu God and Goddess
2023-02-03

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि ।
बरनउं रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ।।
बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार ।
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार ।।
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर । जय कपीस तिहुं लोक उजागर ।।
राम दूत अतुलित बल धामा । अंजनि पुत्र पवनसुत नामा ।।
महाबीर बिक्रम बजरंगी । कुमति निवार सुमति के संगी ।।
कंचन बरन बिराज सुबेसा । कानन कुण्डल कुंचित केसा ।।
हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजै । कांधे मूंज जनेउ साजै ।।
शंकर सुवन केसरी नंदन । तेज प्रताप महा जगवंदन ।।
बिद्यावान गुनी अति चातुर । राम काज करिबे को आतुर ।।
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया । राम लखन सीता मन बसिया ।।
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा । बिकट रूप धरि लंक जरावा ।।
भीम रूप धरि असुर संहारे । रामचन्द्र के काज संवारे ।।
लाय सजीवन लखन जियाए । श्री रघुबीर हरषि उर लाये ।।
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई । तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ।।
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं । अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं ।।
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा । नारद सारद सहित अहीसा ।।
जम कुबेर दिगपाल जहां ते । कबि कोबिद कहि सके कहां ते ।।
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीह्ना । राम मिलाय राज पद दीह्ना ।।
तुम्हरो मंत्र बिभीषण माना । लंकेश्वर भए सब जग जाना ।।
जुग सहस्त्र जोजन पर भानु । लील्यो ताहि मधुर फल जानू ।।
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं । जलधि लांघि गये अचरज नाहीं ।।
दुर्गम काज जगत के जेते । सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ।।
राम दुआरे तुम रखवारे । होत न आज्ञा बिनु पैसारे ।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना । तुम रक्षक काहू को डरना ।।
आपन तेज सम्हारो आपै । तीनों लोक हांक तै कांपै ।।
भूत पिशाच निकट नहिं आवै । महावीर जब नाम सुनावै ।।
नासै रोग हरै सब पीरा । जपत निरंतर हनुमत बीरा ।।
संकट तै हनुमान छुडावै । मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ।।
सब पर राम तपस्वी राजा । तिनके काज सकल तुम साजा ।।
और मनोरथ जो कोई लावै । सोई अमित जीवन फल पावै ।।
चारों जुग परताप तुम्हारा । है परसिद्ध जगत उजियारा ।।
साधु सन्त के तुम रखवारे । असुर निकंदन राम दुलारे ।।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता । अस बर दीन जानकी माता ।।
राम रसायन तुम्हरे पासा । सदा रहो रघुपति के दासा ।।
तुम्हरे भजन राम को पावै । जनम जनम के दुख बिसरावै ।।
अंतकाल रघुवरपुर जाई । जहां जन्म हरिभक्त कहाई ।।
और देवता चित्त ना धरई । हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ।।
संकट कटै मिटै सब पीरा । जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ।।
जै जै जै हनुमान गोसाईं । कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ।।
जो सत बार पाठ कर कोई । छूटहि बंदि महा सुख होई ।।
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा । होय सिद्धि साखी गौरीसा ।।
तुलसीदास सदा हरि चेरा । कीजै नाथ हृदय मह डेरा ।।
पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप ।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ।।
हनुमान चालीसा की रचना तुलसीदास जी की सर्वोपरि रचनाओं में आती है। हनुमान चालीसा का पाठ समस्त विघ्न एवं व्याधियों का नष्ट करने वाला है।
हम आपको हनुमान चालीसा के गुप्तप्रयोग के बारे में आपको जानकारी दे रहे है :- सबसे पहले निम्नलिखित सामग्री का प्रबंध करे
बिना सिले हुए लाल वस्त्र
गुड़हल का एक फूल जो नित्य एक फूल पूजा में चाहिए होगा
थोड़े से गुड़ एवं चने
एक घी का दीपक जो हनुमान जी की तस्वीर के दायी और लगेगा
एक साफ़ पानी का लोटा
प्रयोग विधि :-
बहुत ध्यान से पढ़े। ये प्रयोग प्रथम बार इंटरनेट पे आ रहा है। ये प्रयोग होली की रात्रि को संपन्न किया जाता है। होलिका दहन की रात्रि ९ बजे से लेकर ३ बजे के तक ये पूरा प्रयोग संपन्न करे
वीर मुद्रा वाली हनुमान जी की तस्वीर को स्नान करवाकर एक बाजोट पर लाल रंग के कपडे के ऊपर स्थापित करे। उनके लाल चन्दन का टीका लगाए और अक्षत चढ़ाये उसके बाद एक लाल रंग का गुड़हल का फूल हनुमान जी के चरणों में स्थापित करे और गुड़ चने का भोग लगाए। उसके बाद घी का दीपक प्रज्वलित करे , और अपने गुरुदेव या भगवन शिव को प्रणाम करते हुए, भगवान् श्री राम परिवार का ध्यान करे और पाठ शुरू करे , और १०१ पाठ संपन्न करे। और उसके बाद अगले दिन लोटे की जल को थोड़ा सा पी ले और पूरे घर पे छिड़क दे। गुड़ चने का प्रसाद एवं जल पूरे घरवालों को दे, और बाकि की सामग्री किसी मंदिर के अंदर स्थित पीपल के पेड़ में चढ़ा दे , तस्वीर की नित्य पूजा करे और प्रतिदिन हो सके तो ३ पाठ हनुमान चालीसा के करे।ये प्रक्रिया संपन्न करने के बाद आप अपने जीवन में स्वयं चमत्कारिक प्रभाव अनुभव करेंगे।
घर में आपसी लगाई झगड़े बंद हो जाते है। नकारात्मक ऊर्जा या बाधा का नाश हो जाता है और आप जीवन में उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ जाते है। ये प्रक्रिया हर साल करते रहे।
नोट :- बीमार व्यक्ति , बच्चे , रजस्वला स्त्री इसे संपन्न न करे। यह प्रयोग अपनी जिम्मेदारी पर करे ,हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है
।। जय श्री राम।।
Get Insights from Our Expert Astrologer
Get Insights from Our Expert Astrologer

Learn the benefits, cost, rituals, and significance of Bagalamukhi Puja for court case victory. Discover how this powerful puja helps overcome legal obstacles, enemies, and disputes in 2026.

Discover the benefits, rituals, and spiritual significance of Shri Vishnu Maha Puja for love, beauty, harmony, and divine blessings. Learn how this sacred puja attracts positivity, relationships, and inner grace.

Durga Ashtami Puja 2025 – Complete Guide to Rituals, Significance,& Observance

Buddha's Place in Hindu Tradition

Regional Hanuman Jayanti Traditions

The Power of Red in Hanuman Worship
Hanuman Chalisa
334 Downloads
Hanuman Lalla Ki Aarti
355 Downloads
Narayanaya Namo Namah
384 Downloads
Barsane Wali Radha
381 Downloads
Khatu Wala Shyam 2
331 Downloads
Khatu Wala Shyam
341 Downloads
Kui Bhekawe
360 Downloads
Haare Ka Sahara
334 Downloads
Gayatri Mantra Of Hanuman
354 Downloads
Shiva Rudra Mantra
316 Downloads
Shiva Nirguna Stotra
325 Downloads
Jai Ambe Gauri
356 Downloads
Maa Durga Devotional Ringtone
358 Downloads