Astro yashi | Hindu God and Goddess
2024-04-11

भगवान शिव का "भोलापन" उनकी उस विशेषता को बताता है कि वे अपने भक्तों की भावनाओं और प्रार्थनाओं को बहुत जल्दी सुनते हैं। इसका अर्थ है कि भगवान शिव बहुत दयालु देवता हैं और आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। वे अपने भक्तों की साधारण प्रार्थना या भक्ति पर भी आशीर्वाद देने को भी तैयार हो जाते हैं। उन्हें "आशुतोष" भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है कि वे बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते है I
ऋषि मृकण्डु और उनकी पत्नी मरुदवती ने पुत्र प्राप्ति के लिए भगवान शिव की घोर तपस्या करके उन्हें प्रसन्न किया। भगवान शिव ने उन्हें दो विकल्प दिए गुणहीन लेकिन अमर पुत्र या केवल 16 वर्ष की आयु वाला गुणवान और महा ज्ञानी पुत्र I ऋषि मृकण्डु ने 16 वर्ष की आयु वाला गुणवान पुत्र मांगा। उस पुत्र का नाम ऋषि ने मार्कंड़य रखा। मार्कंडेय जब 16 वर्ष के होने वाले थे तब 1 दिन उन्होंने अपने पिता को दुखी देखा और उनसे उनके दुःख का कारण पूछा। ऋषि मृकण्डु ने मार्कंडेय को भगवान शिव के वरदान के बारे में बताया। मार्कंडेय ने अपने पिता को आश्वासन दिया की वो भगवान शिव की ऐसी साधना करेंगे जिससे भगवान स्वयं उन्हें अमरता का वरदान देंगे। माता पिता की आज्ञा लेके मारकंडेय जी ने दक्षिणी समुद्र तट पर जाकर शिवलिंग की स्थापना की और भगवान शिव की आराधना करने लगे। जब यमराज मार्कंडेय जी को लेने आये तब मार्कंडेय जी शिवलिंग से लिपट के एक मंत्र से शिव स्तुति करने लगे। जिससे प्रसन होकर स्वयं भगवान शिव प्रकट हुए और उन्होंने मार्कंड़य को अमरता का वरदान दिया I जिस मंत्र से मार्कंड़य भगवान् शिव की स्तुति कर रहे थे वही है महामृत्युंजय मंत्र जिसका जाप करने से मृत्यु का भय नहीं होता I
कैसे बने नंदी जी महादेव के वाहन ? हम सभी जानते है की सभी भगवान की अपनी अपनी सवारी है जैसे गणेश जी की मूषक , कार्तिकेय की सवारी मोर, लक्ष्मी जी की सवारी उल्लू इसी प्रकार शिव जी की सवारी नन्दीबेल है जो हमेशा भगवान शिव के साथ ही रहते है। लेकिन नंदी जी का जन्म कैसे हुआ था, वो कैसे भगवान शिव के वाहन बने I इस बारे में शिव पुराण में बताया गया है की शिलाद नामक ऋषि मुनि को शिव जी ने वरदान में अपने अंश को पुत्र के रूप में नंदी को उन्हें दिया था। क्योकि उन्होंने सालों तक शिव की घोर तपस्या की थी। जब नंदी बड़े हो गए तब उन्होंने महादेव को प्रसन्न करने के लिए अपने पिता के समान बहुत कड़ी तपस्या की। नंदी के इस कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें वरदान मांगने को कहा। तब नंदी ने महादेव से वरदान मांगते हुए कहा कि मैं आप ही का अंश हु और मेरा जनम भी आपकी कृपा से हुआ है इसलिए में सदैव आपकी सेवा करना चाहता हु नंदी जी भक्ति से प्रसन होकर महादेव ने उन्हें बेल का मुख देकर उन्हें अपना सबसे प्रिय वाहन बना लिया I
महादेव शेर की खाल क्यों पहनते हैं? अगर उन्हें पशुपतिनाथ कहा जाता है तो उन्हें शेर की खाल नहीं पहनी चाहिए। क्या है इसके पीछे की वजह? चलिए जानते हैं। जब भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए नरसिंह अवतार लिया था तब उन्होंने हिरण्यकश्यप का वध करके अपना लक्ष्य कुछ ही क्षणों में पूरा कर दिया था। वध करने के बाद भगवान नरसिंह काफी क्रोध में थे। तब शिव जी ने अपने अंश अवतार को उत्पन्न किया, जिसका नाम वीरभद्र था। उन्होंने नरसिंह अवतार से प्रार्थना की I कि वो अपना क्रोध त्याग दे, लेकिन नरसिंह नहीं माने। तब शिव जी के अंश अवतार वीरभद्र ने शरभ का रूप लेकर नरसिंह जी पर वार करना शुरू किया, जिसके चलते नरसिंहा भगवान को अपना शरीर त्यागना पड़ा और फिर भगवान महादेव न नरसिंघ जी की खाल को अपना आसन बनाया और उसे चोला भी बनाया I
इन कथाओं में भगवान शिव की अद्भुत शक्ति, दयालुता और उनके भक्तों के प्रति उनकी असीम श्रद्धा का वर्णन किया गया है। मार्कंडेय की अमरता, नंदी का जन्म और शेर की खाल धारण करने की कथाएँ हमें शिव की अद्भुतता और उनके अलग-अलग रूपों की महत्ता को समझने में मदद करती हैं, साथ ही साथ उनकी कृपा से भक्तों का जीवन बदलता दीखता है।
Get Insights from Our Expert Astrologer
Get Insights from Our Expert Astrologer
Download Barsane Wali Radha ringtone for mobile and enjoy a beautiful Radha Krishna bhakti ringtone filled with devotion, love, and spiritual positivity.
Shiva Rudra Mantra
316 Downloads
Jai Ambe Gauri
356 Downloads
Khatu Wala Shyam
341 Downloads
Gayatri Mantra Of Hanuman
354 Downloads
Jai Bhole Jai Bhole Ringtone | Mahadev Devotional Ringtone
391 Downloads
Barsane Wali Radha
381 Downloads
Shiva Nirguna Stotra
325 Downloads
Hanuman Lalla Ki Aarti
355 Downloads
Maa Durga Devotional Ringtone
358 Downloads
Kui Bhekawe
360 Downloads
Hanuman Chalisa
334 Downloads
Har Har Mahadev Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone 🔱
372 Downloads
Narayanaya Namo Namah
384 Downloads
Haare Ka Sahara
334 Downloads
Shiva Kirtan Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone
336 Downloads