Usha siingh | Hindu God and Goddess
2024-04-13

भगवान गणेश माता पार्वती और भगवान शिव के सबसे छोटे पुत्र हैं। रिद्धि और सिद्धि भगवान गणेश की पत्नी के नाम हैं। रिद्धि और सिद्धि भगवान विश्वकर्मा की पुत्रियां हैं। भगवन गणेश का नाम हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य करने से पहले लिया जाता है। और कार्तिकेय भगवान शिव और पार्वती के पुत्र हैं। महर्षि आस्तिक, जरत्कारू और उनकी छोटी बहन मनसा देवी के पुत्र, राजा नहुष के बहनोई हैं। भगवान कार्तिकेय छ: बच्चों के रूप में जन्मे थे और सप्त ऋषि की पत्नी कृतिका ने उनकी देखभाल की, इसलिए उन्हें कार्तिकेय धातृ भी कहते हैं।
क्या आप जानते हैं कि धरती पर एक नया गणेश जी का अवतार आने वाला है? तो आइए आज मैं आपको एक रहस्यमयी कहानी से परिचित कराता हूँ। हम सभी जानते हैं कि कलयुग के अंत में भगवान विष्णु कलकी अवतार लेकर इस धरती पर प्रकट होंगे। साथ में सात चिरंजीवी भी। लेकिन क्या आपने सुना है कि कलयुग के अंत में गणेश जी भी धूम्रकेतु अवतार लेंगे? धूम्रकेतु अवतार का वर्णन गणेश पुराण और मुदगल पुराण जैसे धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। इस विशेष अवतार में गणेश जी अपने दो हाथों में अस्त्र लेकर नीले घोड़े पर सवार होंगे। उनका शरीर धूम्र रंग का होगा जिसके कारण उन्हें धूम्रकेतु या धूम्र वर्ण कहा जाएगा। इस अवतार का उद्देश्य अभिमाना सुर नामक एक असुर का वध करना है। कलयुग के अंत में जब सतयुग की शुरुआत होगी तब गणेश जी वेदो का ज्ञान लोगो तक पहुचांगे। गणेश जी का यह अवतार हमें यह सिखाता है की चाहे अंधकार कितना ही गहरा क्यों न हो आशा की किरणे हमेशा हमें रहा दिखती है I
एक बार कुबेर को अपने धन का घमंड हो गया और उन्होंने अपनी संपत्ति का दिखावा करने के लिए रात्रिभोज रखा, जिसके लिए उन्होंने सभी देवी देवताओं के साथ भगवान शिव और माता पार्वती को भी आमंत्रित किया। लेकिन शिव को कुबेर का मंतव्य पता था इसीलिए उन्होंने कुबेर को सबक सिखाने के लिए अपनी जगह गणेश को भेजा। जब गणेश कुबेर के यहाँ पहुंचे, तब उनके सामने तरह तरह के पकवान परोसे गए। गणेश ने जैसे ही खाना शुरू किया कुछ ही समय बाद महल का सारा भोजन खत्म हो गया। जब कुछ नहीं बचा तो गणेश ने महल की हर चीज़ जैसे बर्तन, कुर्सी, दरवाजे को खाना शुरू कर दिया। उसके बाद गणेश ने कुबेर को धमकी दी कि अगर उन्होंने उनकी भूख शांत नहीं की तो वो कुबेर को भी खा जाएंगे। तब कुबेर अपनी सहायता के लिए भगवान शिव के पास गए। शिव ने कुबेर को अपना घमंड छोड़ गणेश को प्यार और विनम्रता से भोजन कराने को कहा तब कुबेर को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने शिव जी से माफ़ी मांगी तब माँ पारवती ने प्यार से कुछ भुने हुए चावल कुबेर को दिए झीने खाकर गनेश जी की भूख शांत हुई I
महादेव के पुत्र कार्तिके ने एक मोर को ही अपना वाहन क्यों बनाया? दरअसल ये बात तब की है जब कार्तिकेय ने तारकासुर नामक एक असुर का वध किया तब , उसके भाई सुरपद्म ने भगवान् कार्तिकेय से बदला लेने की ठानी। युद्ध के अंतिम क्षणों में सुरपद्म अपनी शक्तियों का उपयोग करके खुद को एक बहुत बड़े वृक्ष में बदल लेता है। तब भगवान् कार्तिकेय उस वृक्ष को काट देते हैं और वृक्ष के कटने के बाद उस वृक्ष से तीन प्राणी निकलते हैं: एक मोर, एक मुर्गा और एक पीहू। उस समय मोर ने कार्तिकेय की सेवा में अपने आपको समर्पित कर दिया, और तभी से मोर को कार्तिकेय का वाहन माना जाता है I
इन कहानियों से पता चलता है कि विनम्रता और दिव्यता हमेशा अहंकार पर विजय प्राप्त करती हैं। गणेशजी की कहानियां, जैसे धूम्रकेतु का अवतार, कुबेर की दावत और कार्तिकेय की वीरता, हमें धैर्य, समर्पण और अच्छाई का महत्व सिखाती हैं। ये कहानियाँ हमें बताती हैं कि दिव्य शक्तियाँ हमेशा बुराई को हराने में सक्षम हैं और हमें सच्चाई की ओर ले जाती हैं।
Get Insights from Our Expert Astrologer
Get Insights from Our Expert Astrologer
Download Barsane Wali Radha ringtone for mobile and enjoy a beautiful Radha Krishna bhakti ringtone filled with devotion, love, and spiritual positivity.
Shiva Rudra Mantra
316 Downloads
Jai Ambe Gauri
356 Downloads
Khatu Wala Shyam
341 Downloads
Gayatri Mantra Of Hanuman
354 Downloads
Jai Bhole Jai Bhole Ringtone | Mahadev Devotional Ringtone
391 Downloads
Barsane Wali Radha
381 Downloads
Shiva Nirguna Stotra
325 Downloads
Hanuman Lalla Ki Aarti
355 Downloads
Maa Durga Devotional Ringtone
358 Downloads
Kui Bhekawe
360 Downloads
Hanuman Chalisa
334 Downloads
Har Har Mahadev Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone 🔱
372 Downloads
Narayanaya Namo Namah
384 Downloads
Haare Ka Sahara
334 Downloads
Shiva Kirtan Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone
336 Downloads