Shalini sheel | Festivals
2024-04-15

नवरात्रि के दौरान पूरे भारत में मां दुर्गा की पूजा और आराधना की जा रही है। नवरात्रि, जीवंत त्योहार अपने साथ खुशी, भक्ति और निश्चित रूप से रंगीन उत्सव की आभा लेकर आता है। जगत जननी देवी मां दिव्य सकारात्मक ऊर्जा का स्वरूप हैं। क्या आप अपनी राशि के अनुसार जानना चाहेंगे कि सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य पाने के लिए नवरात्रि के नौ दिनों में किस रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ रहेगा? तो, आइए ज्योतिष की इस रहस्यमयी दुनिया में उतरें और नवरात्रि 2024 के दौरान प्रत्येक राशि के लिए भाग्यशाली और शुभ रंग की खोज करें।
साहसी मेष राशि वालों के लिए, इस नवरात्रि लाल रंग बहुत ही शुभ है जो उग्र ऊर्जा को आकर्षित करता है। चाहे वह लाल रंग का हो, या रूबी रंग का हो, लाल रंग की सभी कैटेगरी मेष राशि को सकारत्मक ऊर्जा से भर देगी। जोशीली तरंगें आपकी आत्मा को प्रज्वलित करेगी।
वृषभ, जो अपने ज़मीनी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, हरे रंग के साथ अपनी आंतरिक शक्ति को ओर विकसित कर सकते हैं। हरा रंग विकास, स्थिरता और प्रचुरता का प्रतीक होता है। इससे जीवन में उल्लास की प्राप्ति होती है जो प्रकर्ति से जोड़े रखता है।
बहुमुखी प्रतिभा के धनि और जिज्ञासु मिथुन, अपनी संचार कौशलता और क्षमता को बढ़ाने के लिए पीले रंग का चुनाव करे। रचनात्मकता को बढ़ावा देते हुए, सूरज की रोशनी के रंगों की आनंददायक चमक का आनंद लें। जो जीवन में स्फूर्ति नई ऊर्जा को लेकर आता है।
कर्क राशि के जातकों के लिए, चांदी या सफेद जैसे शांत और नरम पेस्टल रंग शुभ होते हैं। अपने कपड़ो में सफ़ेद रंग का चुनाव करके शांति और पवित्रता को अपनाएँ। जो स्वाभाव को शांत और नई ऊर्जा के साथ भर देंगे
राजसी भावना के धनि सिंह राशि वालो के लिए नारंगी रंग जीवन में चमकने का अवसर देगा। रचनात्मकता, जुनून और जीवन में शक्ति का प्रतीक, सूर्यास्त के रंगों की गर्माहट का आनंद लें।
कन्या राशि, जो अपनी व्यावहारिकता और विस्तार पर ध्यान देने के लिए जानी जाती है, और जमीनी तत्व से जुडी हुई होती है, नेवी ब्लू या इंडिगो रंगों का चुनाव नवरात्री में बहुत शुभ रहेगा । स्पष्टता और अंतर्ज्ञान के विकास के लिए , ज्ञान और आत्मनिरीक्षण करे।
चीजों में सामंजस्यपूर्ण व्यवहार करने वाले तुला राशि के लिए गुलाबी या हल्के नीले जैसे रंगों के संतुलन और अनुग्रह को अपनाते हैं। इन सौम्य रंगों को सौंदर्य, प्रेम और कूटनीति की आपकी सहज भावना को बढ़ाने दे
रहस्यमय वृश्चिक वालो के लिए , मैरून या गहरे लाल रंग का चुनाव जीवन में जुनून को बढ़ाएगा । अपनी आंतरिक आग को प्रज्वलित करते हुए परिवर्तन और सशक्तिकरण को और मजबूत करे
साहसी धनु, बैंगनी रंग के वस्त्र पहनना काफी शुभ होता है । चाहे वह रीगल वायलेट हो या डीप प्लम, इन रंगों के चुनाव से ज्ञान और विस्तार की आपकी खोज को नई प्रेरणा मिलेगी।
ज़मीन से जुड़े और महत्वाकांक्षी मकर राशि वाले के लिए भूरे रंग का चयन उनकी ताकत को बढ़ाता हैं। सफलता और समृद्धि तथा स्थिरता को बढ़ाने में सहाय
इलेक्ट्रिक ब्लू रंगों के साथ जीवन में नई उच्चाईयो को प्राप्त करे। वैयक्तिकता और मौलिकता को अपनाएं, और जीवन में सफलता को सुनिश्चित करे।
स्वप्निल मीन राशि, समुद्री हरे या फ़िरोज़ा रंगो का चयन करे। इन शांत रंगों के द्वारा खुद को एक कल्पना और आध्यात्मिक संबंध के दायरे में ले जाने दें।
Get Insights from Our Expert Astrologer
Get Insights from Our Expert Astrologer
Celebrate Ganesh Chaturthi 2026 with devotion. Learn about Ganpati puja, celebrations, Ganesh Visarjan, and enjoy popular Ganesh devotional ringtones.
Shiva Rudra Mantra
316 Downloads
Jai Ambe Gauri
356 Downloads
Khatu Wala Shyam
341 Downloads
Gayatri Mantra Of Hanuman
354 Downloads
Jai Bhole Jai Bhole Ringtone | Mahadev Devotional Ringtone
391 Downloads
Barsane Wali Radha
381 Downloads
Shiva Nirguna Stotra
325 Downloads
Hanuman Lalla Ki Aarti
355 Downloads
Maa Durga Devotional Ringtone
358 Downloads
Kui Bhekawe
360 Downloads
Hanuman Chalisa
334 Downloads
Har Har Mahadev Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone 🔱
372 Downloads
Narayanaya Namo Namah
384 Downloads
Haare Ka Sahara
334 Downloads
Shiva Kirtan Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone
336 Downloads